फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जेल में पीयूष से डीआरआई ने चार घंटे की पूछताछ, रेड में विदेशी मुहर लगा सोना हुआ था बरामद

Tue, 04 Jan 2022 12:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर और कन्नौज के ठिकानों से डीजीजीआई अहमदाबाद की टीम ने 196.45 करोड़ कैश व 23 किलो सोना बरामद किया था। इसमें से 12 किलो सोने पर विदेशी मुहर लगी हुई थी।
विज्ञापन
Tax raid: पीयूष जैन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जेल में बंद इत्र कारोबारी पीयूष जैन से सोमवार को डीआरआई (डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) लखनऊ की टीम ने चार घंटे पूछताछ की। उसके ठिकानों से बरामद विदेशी मुहर लगे सोने के मामले में टीम ने उससे जानकारी ली। बयान दर्ज कर टीम लखनऊ लौट गई। पूछताछ में पीयूष ने क्या जानकारी दी, टीम ने इसे गोपनीय रखा है।
विज्ञापन


पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज के ठिकानों से डीजीजीआई अहमदाबाद की टीम ने 196.45 करोड़ कैश व 23 किलो सोना बरामद किया था। इसमें से 12 किलो सोने पर विदेशी मुहर लगी हुई थी। इसलिए डीआरआई ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

डीआरआई के अधिवक्ता विशेष लोक अभियोजक अंबरीश टंडन ने बताया कि पीयूष से पूछताछ के लिए कोर्ट में अर्जी देकर अनुमति मांगी गई थी। अर्जी पर सोमवार को सुनवाई के बाद अनुमति मिल गई थी। इसके बाद जेल में दोपहर करीब दो बजे डीआरआई की टीम पहुंची। शाम छह बजे तक पीयूष से पूछताछ की और उसके बाद दर्ज किए।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पीयूष ने अधिकतर सवालों के गोलमोल जवाब दिए हैं। विदेशी सोना उसके पास कैसे आया, किसके जरिये आया, जैसे तमाम सवाल डीआरआई ने उससे पूछे। क्या जवाब दिए, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। टीम अपने साथ लैपटॉप और प्रिंटर भी लाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें