परिजनों से घटना की जानकारी लेते एडीसीपी
- फोटो : amar ujala
कानपुर में नरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीपापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में रिश्ते में पारिवारिक बहन-भाई ने अपने-अपने घर पर फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार, दीपापुर गांव के रहने वाले विनय यादव की पुत्री पूर्णिमा (18) इंटर की छात्रा है।
पड़ोस में ही रहने वाले अजय का पुत्र विपिन (20) इंटर की परीक्षा पास करके अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में विपिन ने अपने घर पर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली।