फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हर्षनगर में फिर धंसा डॉट नाला, 25 फीट लंबा और 10 फीट गहरा हुआ गड्ढा, अब सिर्फ दो फीट सड़क बची

Wed, 02 Sep 2026 12:03 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

27 अगस्त को हुए धंसाव के बाद मंगलवार को फिर आठ फीट जमीन धंस गई। बारिश से मरम्मत कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
हर्षनगर में फिर से डॉट नाला धंसने पर शटरिंग लगाने का कार्य कराते जलकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्षनगर में 27 अगस्त को धंसा डॉट नाला मंगलवार को फिर करीब आठ फीट और धंस गया। इससे गड्ढा बढ़कर 25 फीट लंबा और 10 फीट गहरा हो गया। यहां महज दो फीट सड़क सुरक्षित बची है। ब्रह्मनगर से ईदगाह मार्ग पर 27 अगस्त को डॉट नाला धंसने के बाद से जलकल जोन-4 की टीम मरम्मत में जुटी है। सोमवार को हाईकोर्ट के आदेश पर मरम्मत में बाधा बन रहे अशोक कुरील के जर्जर भवन को ढहा दिया गया था।
विज्ञापन


आसपास के अन्य मकानों को खाली करने का नोटिस दिया गया है। वहीं मंगलवार को नाला फिर धंसने से अफरातफरी मच गई।जलकल विभाग ने चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी है। बारिश से मिट्टी गीली होने के कारण मजदूर दिन में गड्ढे में नहीं उतर सके और मरम्मत कार्य प्रभावित हुआ।

जलकल के सहायक अभियंता रवि प्रताप सिंह ने बताया कि शाम को लोहे की शटरिंग लगाने का काम शुरू कराया गया। उधर, 80 फीट रोड पर महाराजा डेयरी के पास धंसे डॉट नाले की मरम्मत भी बारिश के कारण प्रभावित हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक काम पूरा होने में करीब एक माह लगने की उम्मीद है। वहीं कमलानगर में जेके मंदिर के पास सड़क धंस गई। बुधवार से यहां मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें