फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ‘मेरी शादी की चिंता न कीजिएगा’, सुसाइड नोट लिख छात्रा ने दी जान, पंखे के सहारे लटका मिला शव, ऐसे चला पता

Wed, 15 Jul 2026 10:15 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Student Suicide News: गीता नगर स्थित शुभी गर्ल्स हॉस्टल में पॉलिटेक्निक की 19 वर्षीय छात्रा पूर्वा सचान ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा ने सुसाइड नोट में परिजनों को अपनी शादी की चिंता न करने का संदेश लिखा है।
विज्ञापन
Kanpur Student Suicide - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप लोग परेशान न होना, मेरी शादी की चिंता न कीजिएगा....मैं अपने आप को खत्म करने जा रही हूं। एक पन्ने के सुसाइड नोट में यह चंद लाइनें लिखकर पाॅलिटेक्टिन छात्रा पूर्वा सचान (19) ने मंगलवार देर रात गीता नगर स्थित शुभी गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन

काकादेव पुलिस के अनुसार गीतानगर स्थित संजय कटियार का शुभी गर्ल्स ह़ॉस्टल है। घाटमपुर के जवाहर नगर की रहने वाली पूर्वा सचान 15 दिन पहले रहने आई थी। छात्रा की पिता राम सिंहासन सचान ट्रक चलवाते हैं। परिवार में मां रीना देवी, बड़ी बहन आशी है।

http://



पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला शव

हॉस्टल मालिक ने पुलिस को बताया कि वह दूसरी मंजिल में रहती थी। देर शाम से उसके कमरे से मोबाइल की बार-बार रिंग बज रही थी। इस पर अगल-बगल रहने वाले अन्य बच्चों ने खिड़की से झांककर देखा, तो उसका शव पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा
सूचना पर पहुंचे एडीसीपी सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह, काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच की। पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और परिजन को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें