http://
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में रखी जाएंगी कमियां
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां और व्यवस्थागत गैप्स पाए गए हैं। उन्हें सूचीबद्ध कर जिला स्वास्थ्य समिति की आगामी बैठक में रखा जाएगा, ताकि बजट और प्रशासनिक स्तर पर उनका तुरंत समाधान कराया जा सके। उन्होंने अस्पताल प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने रोजाना के कामकाज के अनुभव के आधार पर व्यवस्था में सुधार के सुझाव प्रस्तुत करें, जिससे कानपुर और आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों को और अधिक पारदर्शी व उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।