फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: दिल्ली से लखनऊ जा रही डबल डेकर बस पलटी, 18 यात्री घायल और तीन रेफर

Tue, 29 Sep 2026 01:54 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से लखनऊ जा रही एक अनियंत्रित प्राइवेट डबल डेकर बस पलट गई। भीषण हादसे में बस सवार 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त डबल डेकर बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में  दिल्ली से लखनऊ जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेस वे पर नाऊपुरवा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 18 यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन

घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम में भर्ती कराया। तत्काल उपचार के बाद घायल हुए 15 लोगों को सीएचसी से डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन

तीन गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर
वहीं, रामसिंह, विवेक व राहुल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। सूचना मिलने पर कोतवाल विजय कुमार पहुंचे और एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी लाए। डॉ. राजन पटेल व फार्मासिस्ट दीपक संजय सिंह ने उपचार किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें