फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर दिया तलाक, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 05 Jun 2024 10:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर के रेलबाजार में एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और पति पर तीन तलाक देकर घर से निकाल देने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


रेलबाजार निवासी महिला के अनुसार, उसकी शादी जुलाई 2016 में लखनऊ के कम्पेल रोड बालागंज निवासी उवैद अंसारी संग हुई थी। उनके दो बेटे भी हैं। ससुरालीजन दहेज में कार देने की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर पति समेत जेठ, ससुर, सास, जेठनी और ननद प्रताड़ित करते थे। बताया कि वैवाहिक जीवन खराब न हो इसलिए वह चुपचाप प्रताड़ना झेलती रहीं लेकिन पांच अगस्त 2023 को आरोपी पति नशे की हालत में घर आया और मारपीट की। साथ ही तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। वह दोनों बच्चों को लेकर मायके में आकर रहने लगी। रेलबाजार थाना प्रभारी विजय दर्शन शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न, मुस्लिम विवाह अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें