Kanpur News: सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज, विष्णुपुरी में रविवार को मंडलीय पावरलिफ्टिंग ओपन बेंच चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और जिम की 150 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनके प्रदर्शन के आधार पर बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल की टीम का चयन किया जाएगा।
कानपुर में सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज, विष्णुपुरी में रविवार को कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग ओपन बेंच चैंपियनशिप का उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों एवं जिम की 150 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर कानपुर मंडल की पावरलिफ्टिंग टीम का चयन किया जाएगा, जो बरेली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। रविवार को बालिका वर्ग की 45 किलोग्राम से 105 किलोग्राम भार वर्ग तक की स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया।