फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एमजीए कॉलेज में बवाल के बाद बदला गया केंद्र; श्रीमती रामकली सेंटर पर दिल्ली पुलिस परीक्षा शुरू

Wed, 21 Jan 2026 10:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एमजीए कॉलेज में सर्वर रूम तोड़ने और बवाल के बाद बुधवार को दिल्ली पुलिस की परीक्षा दूसरे केंद्र पर हुई। इसमें 340 अभ्यर्थियों को शामिल होना है, लेकिन सुबह तक केवल 50 से 60 परीक्षार्थी ही पहुंचे हैं।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच दोबारा बैठी दिल्ली पुलिस परीक्षा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दिल्ली पुलिस परीक्षा निरस्त होने के बाद बुधवार को दूसरे केंद्र पर परीक्षा शुरू हुई। मंगलवार को महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित एमजीए कॉलेज में तकनीकी खराबी के चलते प्रथम पाली की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद गुस्साए परीक्षार्थियों ने मुख्य गेट तोड़कर कैंपस में प्रवेश किया और तोड़फोड़ करते हुए सर्वर रूम तक को नुकसान पहुंचाया था।

विज्ञापन

स्थिति को संभालने के लिए एसीपी चकेरी और एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाकर शांत कराया और आश्वासन दिया कि एसएससी के तहत निरस्त परीक्षा को दूसरे केंद्र पर कराया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार की सुबह श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन सेंटर में परीक्षा आयोजित की गई है।

विज्ञापन



केवल 50 से 60 परीक्षार्थी ही पहुंचे हैं

एसएससी के ऑब्जर्वर अजय यादव और जिला प्रशासन से एसएम कन्हैयालाल तिवारी ने बताया कि परीक्षा में लगभग 340 अभ्यर्थियों को शामिल होना है, लेकिन सुबह तक केवल 50 से 60 परीक्षार्थी ही पहुंचे हैं। प्रवेश सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच कराया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तैनात रही, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें