फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: अनियंत्रित होकर मिठाई की दुकान में घुसा ट्रैक्टर; चपेट में आई मासूम की मौत, दो गंभीर घायल

Wed, 21 Jan 2026 09:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: हरपालपुर में गंगा एक्सप्रेसवे में बेकाबू ट्रैक्टर  दुकान में घुस गया, जिसमसे दुकान का काउंटर व खोखा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो मासूम समेत तीन ट्रक के चपेट में आ गए। इसमें एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो का इलाज जारी है।  
विज्ञापन
मृतका नैना की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में लगी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई। इसके बाद उन्नाव-कटरा मार्ग पर ककरा तिराहे पर एक मिठाई की दुकान में घुस गई। इसमें दुकान का काउंटर व खोखा क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आए दो मासूम समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

यहां हालत गंभीर होने पर एक बच्ची को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया है। हरपालपुर कस्बा निवासी सचिन सक्सेना का पुत्र केशव (8) व पुत्री नैना (3)  मंगलवार की शाम  ककरा तिराहे पर घर के बाहर खेल रहे थे। तभी उन्नाव-कटरा मार्ग पर ककरा तिराहे के गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में लगी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर एक मिठाई की दुकान में घुस गई।

विज्ञापन

इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम
इससे काउंटर व लकड़ी का गुमटी  क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दोनों मासूम और भानपुर गांव निवासी इरशाद अली (28) घायल हो गए। तीनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया है। वहां हालत गंभीर होने पर नैना को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें