फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दहशत फैलाने के लिए जिला बदर अपराधी युवती से खरीदता था बम, आरोपी टीना गिरफ्तार

Sat, 04 Mar 2023 03:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अपराधी वासू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में चमनगंज से 16 देसी बमों के साथ गिरफ्तार किए गए जिला बदर अपराधी वासू उर्फ तिलक सोनकर इलाके में दहशत फैलाने के लिए बमों की खरीदारी करता था। शुक्रवार को पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रायपुरवा निवासी एक युवती को 288 देसी बमों के साथ गिरफ्तार किया। दोनों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस ने डिप्टीपड़ाव निवासी वासू को देसी दईमार बमों के साथ गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी अमरनाथ विश्वकर्मा के अनुसार वासु के खिलाफ के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम, गुंडा अधिनियम में अन्य धाराओं में सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह जिला बदर अपराध है।

उसने पूछताछ में बताया कि बमों का इस्तेमाल लड़ाई, झगड़े में व इलाके में दहशत फैलाने के लिए करता था। बमों को उसने रायपुरवा के लक्ष्मीपुरवा निवासी 20 वर्षीय टीना गुप्ता से खरीदा था। पुलिस ने टीना के घर पर छापा मारा तो उसके पास से बमों का जखीरा मिला। टीना ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बम खरीदकर लाए थे। उनका देहांत होने के बाद वह चोरी छिपे इन्हें बेच देती थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उन्हें जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें