फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बच्चे को गाली देने के विरोध में हुआ विवाद, पिता पर झोंका फायर, घायल

Sat, 26 Sep 2026 11:50 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फायरिंग की घटना में घायल जमील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी के सनिगवां की कांशीराम कॉलोनी में बच्चे को गाली देने के विरोध में पड़ोसी ने उसके पिता पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली के छर्रे पिता के बाएं हाथ में लगने से वह लहूलुहान हो गए। घटना के बाद आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सनिगवां कांशीराम फेस-एक निवासी मो. जमील मजदूर हैं। परिवार में पत्नी साहिबा और नौ वर्षीय बेटा है। आरोप है कि शुक्रवार रात पड़ोसी मुन्ना उनके बच्चे को गालियां दे रहा था। इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि घर की सीढ़ियां चढ़ रहे थे तभी घात लगाए मुन्ना ने तमंचे से फायर किया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें