फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डॉलर में निवेश का झांसा दे एरिया मैनेजर से 17.09 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 26 Sep 2026 11:50 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

डॉलर की खरीद-फरोख्त करने वाली कंपनी में निवेश के नाम पर हर महीने 10 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के एरिया मैनेजर से 17.09 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। पीड़ित ने बैंक में फील्ड इन्वेस्टिगेशन का काम कर चुके अपने करीब 10 साल पुराने परिचित समेत पांच लोगों के खिलाफ चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शिवकटरा निवासी राजकुमार जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की परेड शाखा में एरिया मैनेजर हैं। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि विजयनगर निवासी रवि मिश्रा उनके साथ बैंक में एफआई का काम करता था। करीब 10 वर्षों से जान-पहचान थी। इसी भरोसे का फायदा उठाकर रवि मिश्रा ने उन्हें क्राइपिक प्राइवेट लिमिटेड में निवेश के लिए तैयार किया। उसने बताया कि कंपनी डॉलर की खरीद-फरोख्त करती है। निवेश की गई रकम पर हर महीने 10 प्रतिशत लाभ मिलेगा। पीड़ित के अनुसार रवि अपने सीनियर राहुल पाल के साथ साकेतनगर स्थित मंदाकिनी होटल में निवेश को लेकर मीटिंग करता था। वहां भी निवेश को लेकर भरोसा दिलाया गया। भरोसा होने पर राजकुमार ने लोन लेकर कुल 17,09,580 रुपये आरोपियों के बताए बैंक खाते में भेज दिए।

पीड़ित का आरोप है कि रवि ने अपने साथी दिव्यांशु मौर्या, अर्चना मौर्या, चौरसिया पान शॉप और अमित मिश्रा के साथ मिलकर रकम हड़प ली। आरोप है कि रवि मिश्रा ने इसी तरह कई लोगों को झांसे में लेकर करीब 300 करोड़ की ठगी की है। चकेरी थाना प्रभारी अजय मिश्रा के अनुसार छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें