फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महिला कोच में जुर्माना वसूलने पर विवाद, टीसी और यात्रियों में मारपीट

Sat, 26 Jul 2025 09:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-5 पर सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में महिला कोच में जुर्माना वसूलने पर विवाद हो गया। टीसी से मारपीट की गई।
विज्ञापन
टीसी और यात्रियों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला कोच में युवकों से जुर्माना वसूलने पर टीसी और यात्रियों में विवाद हो गया। पहले टीसी दल ने तीन युवकों को पीटा। यह देख बक्शा पोर्टर कर्मी यात्रियों के पक्ष में आ गए और लामबंद होकर चेकिंग दल को पीट दिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस चक्कर में सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस करीब 25 मिनट प्लेटफार्म पर खड़ी रही। जीआरपी ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह 11:27 बजे सूरत से मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन नंबर-19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर आई। इस पर टीसी अनिकेश श्रीवास्तव, सोम श्रीवास्तव व अभिषेक महिला कोच में चेकिंग करने लगेे। इसमें 12 से 14 युवक मिले। टीसी दल ने उनसे जुर्माना मांगा तो विवाद हो गया। टीसी दल ने राजा नाम के यात्री को पीट दिया। यह देख प्लेटफार्म पर मौजूद बक्शा पोर्टर बीचबचाव करने लगे। इस पर टीसी अनिकेश श्रीवास्तव बक्शा पोर्टर से भिड़ गया। इसके बाद बक्शा पोर्टर लामबंद हो गए और टीसी अनिकेश को पकड़कर पीट दिया। इससे प्लेटफार्म पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

टीसी और यात्रियों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान पहुंचे और एक यात्री को पकड़ कर ले आए। उसने बताया कि महिला कोच में बैठने के एवज में टीसी पैसे मांग रहे थे। उधर, टीसी ने यात्रियों के खिलाफ तहरीर दी और बक्शा पोर्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएस दफ्तर के बाहर विरोध जताया। जीआरपी टीसी की तहरीर की जांच करा रही है। अभी किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

टीसी अनिकेश ने बक्शा पोर्टर और यात्रियों पर आरोप लगाते हुए मारपीट की तहरीर दी है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध दिखा, इस वजह से गहनता से जांच की जा रही है। एक यात्री हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। - ओमनारायण सिंह, जीआरपी प्रभारी, कानपुर सेंट्रल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें