फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालिहा महोत्सव: रविदास बोले- प्रभु का सिमरन बिन मोक्ष की प्राप्ति नहीं

Sat, 26 Jul 2025 08:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चालिहा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चालिहा महोत्सव के 11वें दिन शनिवार को रामबाग स्थित झूलेलाल मंदिर में भजनों की रसधार बही। कार्यक्रम में सिंधी समाज के साई रविदास गोरखपुर से शामिल हुए। उन्होंने बहराणा साहब की आरती और पूजन किया। इसके बाद भजनों से भक्ति की गंगा बहाई। उन्होंने कहा कि प्रभु का सिमरन बिन मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती है। प्रभु की कृपा और आशीर्वाद के लिए निस्वार्थ भाव से सिमरन जरूरी है। कहा कि यह पर्व हमें खुद को धर्म के साथ जोड़ र रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालिहा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
इस माैके पर भक्तों ने रविदास से आशीर्वाद लिया। आयोलाल-झूलेलाल के जयकारे लगाते हुए समाज के लोगों ने नृत्य और बहराणा साहब का पूजन किया। आरती के बाद पुजारी योगी परवानी ने भगवान झूलेलाल से देश की खुशहाली की कामना की। यहां पर श्री झूलेलाल अखंड ज्योति ट्रस्ट के धर्मपाल ईसरानी, लक्ष्मण अडवानी, राजा तलरेजा, गोलू हंसवानी, श्याम तलरेजा, मनीष रमानी, संदीप बुरानी आदि रहे।

भजनों पर झूमे सिंधी समाज के लोग
गोविंदनगर स्थित श्री झूलेलाल शिव मंदिर में चंद पर्व के अवसर पर शनिवार शाम छह बजे बहराणा साहब की पूजा की गई। समाज के लोगों ने ज्योति दर्शन किए। मंदिर में रात साढ़े आठ बजे साई रविदास पहुंचे और आरती की। बाद में हुए भजनों पर समाज के लोग झूमते रहे। यहां पर पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्याम लाल मूलचंदानी, सुरेश कटारिया, महेश मनचंदा, बंटी सिधवानी, नरेश फूलवानी, चंद्रभान मोहनानी, मुरारीलाल चुग, बिहारी लाल बजाज, गणेश बजाजा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें