फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महिला आयोग सदस्य और पुलिस का विवाद खत्म, पुलिस आयुक्त बोले- गलतफहमी थी, अब सब ठीक, पढ़ें मामला

Thu, 27 Nov 2025 01:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने हस्तक्षेप करते हुए महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता और जेसीपी विनोद कुमार सिंह के बीच हुए विवाद को गलतफहमी बताकर सुलझा दिया है। उन्होंने कहा है कि अब दोनों पक्षों को कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता किसी शिकायत के समाधान को लेकर थाने गई थीं। इस तरह की विजिट कोई भी व्यक्ति कर सकता है। इसी को लेकर संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार द्वारा उन्हें एक पत्र भेजा गया था, जिसमें उल्लेख किया गया था कि थाने का निरीक्षण उनका अधिकार क्षेत्र नहीं है। आयुक्त ने कहा कि पत्र में कुछ शब्द ऐसे थे, जिनसे गलतफहमी पैदा हुई।

विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता और ज्वाइंट सीपी विनोद कुमार दोनों से बात की है। बातचीत के बाद सभी भ्रम दूर हो गए हैं और अब दोनों पक्षों को किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि आपसी तालमेल और सहयोग से ही महिलाओं का सम्मान सुरक्षित रह सकेगा और महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें