फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: आबूनगर रेडइया मंदिर-मकबरा प्रकरण में सुनवाई, अगली तिथि 15 दिसंबर…परिसर में भारी पुलिस बल रहा तैनात

Thu, 27 Nov 2025 12:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: आबूनगर रेडइया स्थित विवादित मंदिर-मकबरा प्रकरण की सुनवाई मंगलवार को सीनियर डिवीजन कोर्ट में हुई। इसमें अगली तारीख 15 दिसंबर तय की गई है। सुनवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायालय, फतेहपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में आबूनगर रेडइया के विवादित मंदिर–मकबरा प्रकरण में मंगलवार को सीनियर डिवीजन कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में अगली तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। सुनवाई के दौरान न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। गौरतलब है कि 11 अगस्त को हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने विवादित स्थल में घुसकर तोड़फोड़ की थी।

विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने दस नामजद समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, देव दीपावली के दिन पूजा पाठ को लेकर हुए विवाद में 21 महिलाओं पर भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विवादित स्थल पर किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। मामले की निगरानी जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी लगातार कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें