Kanpur News: मुरी एक्सप्रेस की पैंट्रीकार में गंदगी मिलने पर अधिकारियों ने न सिर्फ जुर्माना किया बल्कि आईआरसीटीसी को स्टाफ पर कार्रवाई के लिए भी पत्र लिखा।
रेलवे अधिकारियों को सेंट्रल स्टेशन पर शनिवार को मुरी एक्सप्रेस की पैंट्रीकार में गंदगी के साथ ही दूसरी कंपनी की पानी की 132 बोतलें मिलीं। अधिकारियों ने न सिर्फ जुर्माना ही किया बल्कि आईआरसीटीसी को स्टाफ पर कार्रवाई के लिए भी पत्र लिखा।
विज्ञापन
सहायक वाणिज्य प्रबंधक संतोष कुमार त्रिपाठी ने टीम के साथ दोपहर में महानंदा, सीमांचल समेत लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों की पैंट्रीकार की जांच की। उन्हें डस्टबिन के बाहर कचरा, बेकार की खाद्य वस्तुएं और इस्तेमाल हुआ सामान फैला नजर आया। प्लेटफार्म पर भी छह अवैध वेंडरों को पकड़ा। उनपर जुर्माना लगाया गया। स्टेशन पर गंदगी फैलाने में 61 लोगों से 28,350 रुपये वसूले गए।