मानिकपुर। मानिकपुर रेंज प्रथम में शनिवार को वन्य जीव प्राणी सप्ताह के तहत निबन्ध, चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु मन्दिर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को रानीपुर टाइगर रिजर्व के उप निदेशक एनके सिंह ने पुरस्कृत किया।
क्षेत्रीय वन अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को वन्य जीव प्राणी सप्ताह के बारे में जानकारी दी। निबन्ध प्रतियोगिता में गुंजन मिश्रा प्रथम, श्रद्धा यादव द्वितीय व दिलीप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में श्रद्धा यादव प्रथम, श्रद्धा यादव द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कला प्रतियोगिता में जितेन्द्र प्रथम, हर्षिता द्वितीय व अमर आदिवासी तथा गुड़िया संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।