फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खड़ी मालगाड़ी से डीजल चोरी कर छिपाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Jan 2026 08:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

वारदात डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू भाऊपुर स्टेशन की है। आरपीएफ ने क्राइम विंग ग्वालियर के साथ मिलकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरपीएफ को चुनौती देते हुए चोर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू भाऊपुर स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से डीजल चोरी कर ले गए। अंधेरे में कुछ डीजल तो चोर साथ ले गए जबकि कुछ मैथा व भाऊपुर रोड किनारे झाड़ियों में छिपा दिया। सोमवार को डीजल चोर वैन और ई-रिक्शा से छिपाकर रखे गए डीजल लादने पहुंचे तभी आरपीएफ और क्राइम विंग ग्वालियर की टीम ने वाहन चालक को चोर सहित पकड़ लिया।

विज्ञापन


आरोपियों के पास से प्लास्टिक केन में भरा 550 लीटर डीजल बरामद हुआ है। यह डीजल 20 नवंबर की रात न्यू भाऊपुर स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से चोरी हुआ था। सोमवार को चोर छिपाया गया डीजल इलेक्ट्रिक ऑटो व एक ओमनी वैन से लेने पहुंचे। कानपुर देहात, शिवली निवासी राहुल कुमार, अंकित और सचेंडी भैरमपुर निवासी आसनेंद्र सिंह अंधेरे में प्लास्टिक की कट्टियां लोड कर रहे थे तभी आरपीएफ तीनों को पकड़ लिया। मौके से रस्सी व पाइप भी बरामद हुआ। आरोपी हैं। 10 केन में 550 लीटर डीजल बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें