अधिकारियों ने विभाग की साख बचाने के लिए दूसरे दिन ही इंस्पेक्टर मधुर मिश्रा (इनका पर्चे में नाम नहीं था) व एसआई हंसाराम को लाइन हाजिर कर दिया था। रविवार को राहुल मिठास से डायल-112 का चार्ज ले लिया गया है। डीसीपी मुख्यालय के अवकाश पर जाने के कारण यह जांच डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल को सौंप दी गई।
जांच अभी चल रही है। दो लोगों को लाइन हाजिर किया गया है। विभागीय कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।- सलमान ताज पाटिल, डीसीपी क्राइम