फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एडीसीपी से छिना डायल 112 का चार्ज, लगा था भ्रष्टाचार का आरोप, डीसीपी क्राइम कर रहे प्रकरण की जांच

Mon, 20 Feb 2023 10:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर में डायल-112 में पोस्टिंग और ट्रांसफर के नाम पर पुलिसकर्मियों से वसूली के आरोप में फंसे डायल-112 के एडीसीपी राहुल मिठास से 18 दिन बाद चार्ज छीन लिया गया। उनकी जगह मृगांक शेखर पाठक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राहुल मिठास के पास अभी कानून व्यवस्था, वीआईपी सेल व चुनाव सेल का चार्ज है।
विज्ञापन


उन पर लगे आरोपों की जांच डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल कर रहे हैं। 31 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक पर्चा वायरल हुआ था। इस पर्चे की कई फोटो कॉपियों को नौबस्ता थाने से लेकर भाजपा कार्यालय तक में चस्पा की गईं थीं। इसमें डायल-112 के पूर्व एसपी बसंतलाल, वर्तमान नोडल अधिकारी एडीसीपी राहुल मिठास, जीडी मुंशी ओमप्रकाश मिश्रा, रपट मुंशी ओमप्रकाश (हाल में रिटायर हुए) समेत छह लोगों पर उगाही का आरोप लगा था। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने जांच डीसीपी मुख्यालय रवीना त्यागी को सौंपी और चार दिनों में रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने विभाग की साख बचाने के लिए दूसरे दिन ही  इंस्पेक्टर मधुर मिश्रा (इनका पर्चे में नाम नहीं था) व एसआई हंसाराम को लाइन हाजिर कर दिया था। रविवार को राहुल मिठास से डायल-112 का चार्ज ले लिया गया है। डीसीपी मुख्यालय के अवकाश पर जाने के कारण यह जांच डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल को सौंप दी गई।

जांच अभी चल रही है। दो लोगों को लाइन हाजिर किया गया है। विभागीय कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।- सलमान ताज पाटिल, डीसीपी क्राइम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें