फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: देवकी नंदन ठाकुर बोले- बच्चों को रील्स की दुनिया से बाहर निकालें

Tue, 17 Nov 2026 09:01 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

देवकी नंदन ठाकुर ने कथा के छठे दिन गो सेवा का महत्व बताया। कहा कि गाय की परिक्रमा से पृथ्वी का चक्कर लग जाता है।
विज्ञापन
देवकी नंदन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निरालानगर स्थित रेलवे ग्राउंड पर श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन देवकी नंदन ठाकुर ने नसीहत दी कि बच्चों को मोबाइल, रील्स और सोशल मीडिया की दुनिया से बाहर निकालें। बचपन से ही श्रीमद्भगवद्गीता, रामायण और सनातन संस्कृति का ज्ञान देना चाहिए, ताकि उनके जीवन में अच्छे संस्कार, सदाचार और धर्म के प्रति आस्था विकसित हो।
विज्ञापन


कथा के पहले विश्व शांति के लिए प्रार्थना गोमाता का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने कहा कि गाय की एक परिक्रमा करने से पूरी पृथ्वी का चक्कर लगाने जितना लाभ मिलता है। प्रत्येक सनातनी को गोमाता की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। गोमाता के पालन-पोषण, सेवा और संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का अभिमान तोड़ने और ब्रजवासियों की रक्षा करने के लिए अपनी छोटी उंगली पर सात दिन तक गिरिराज गोवर्धन पर्वत धारण किया। भगवान ने समस्त ब्रजवासियों की रक्षा कर यह संदेश दिया कि मनुष्य को कभी भी अपने धन, पद और शक्ति का अभिमान नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


इस दाैरान श्रीकृष्ण एवं रुक्मिणी का विवाह बड़े धूमधाम से मनाया गया। कथा में मिथलेश मनोज पांडेय, प्रभाशंकर वर्मा, राम विनय यादव, यूपी सिंह, विपिन बाजपेई, शिव प्रकाश गुप्ता, निरंकार गुप्ता, अजय मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, पूनम, राजू पांडेय, नीरज, आंचल वर्मा, रानी अवस्थी, माया सिंह, आभा गुप्ता, मीना शुक्ला आदि रहीं।

बेटी नहीं है तो तुलसी-सालिगराम का विवाह कराएं और कन्यादान करें
देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि अगर किसी के बेटी नहीं है तो वह तुलसी-सालिगराम का विवाह कराए और कन्यादान करे। यह बात स्कंद पुराण में लिखी है। तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी-सालिगराम का विवाह बहुत फल देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें