फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: देवकीनंदन ठाकुर महाराज बोले- आज लोग भक्ति को भी बना रहे ट्रेडिंग का हिस्सा

Wed, 29 Oct 2025 10:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
देवकीनंदन ठाकुर महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज लोग भक्ति को भी ट्रेडिंग का हिस्सा बना रहे हैं। लोग इस बात पर ध्यान देते हैं कि कौन सा गुरु या कौन सी भक्ति सोशल मीडिया पर अधिक प्रसिद्ध है और उसी की पूजा करने लगते हैं। भक्ति और गुरु की साधना कोई प्रतियोगिता नहीं है। सच्चा गुरु वह है जो शिष्य को भगवान की ओर ले जाए। सच्चा भक्त वह है जो बिना दिखावे और स्वार्थ के गुरु के मार्ग पर चले।
विज्ञापन


यह विचार बुधवार को मोतीझील लॉन में विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को कंबल वितरण कर उनके साथ संवाद भी किया। उन्हें भक्ति और ईश्वर पर विश्वास बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर सनातनियों को एकादशी का व्रत अवश्य रखना चाहिए। यह व्रत न केवल शरीर को शुद्ध करता है बल्कि मन और आत्मा को भी निर्मल बनाता है।

 
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। जो भक्त इस दिन उपवास, नाम स्मरण और भजन-कीर्तन करता है उस पर श्रीहरि की विशेष कृपा होती है। कहा कि हमें भगवान को अपना मानकर पूजा-पाठ करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन का उद्धार होता है। आत्मा को शांति मिलती है। यहां पर शिव प्रकाश गुप्ता (पुन्नी), जयमाला सिंह, प्रभा शकर वर्मा, पूनम पांडेय, विपिन बापजेई, राम विनय यादव, सतीश गुप्ता, अजय मिश्रा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें