फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डिप्टी सीएम बोले- एआई संस्कार नहीं दे सकता, शिक्षक बच्चों को ऐसी शिक्षा दें जैसी चाणक्य ने दी थी

Fri, 20 Nov 2026 12:05 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2026 समारोह में डिप्टी सीएम ने कहा कि नए भारत के निर्माण में शिक्षक अपना दायित्व निभाएं। 
विज्ञापन
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानव सोच का स्थान एआई नहीं ले सकता है। एआई परिभाषा बता सकता है लेकिन संस्कार नहीं दे सकता। स्मार्ट होते एआई टूल्स पीएम, सीएम की तो फोटो बना देंगे लेकिन घुरऊ प्रसाद जैसे आम आदमी की फोटो नहीं बना पाएंगे। दरअसल सोशल मीडिया पर जो कबाड़ हम डालते हैं, उसी से टूल्स फोटो बना देता है। यह बात गुरुवार को उप मुख्यमंत्री पाठक ने सीएसजेएमयू में आयोजित अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2026 समारोह में कही।
विज्ञापन


छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में हुए समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित डिप्टी सीएम ने शिक्षकों के सम्मान के लिए चुने जाने की प्रक्रिया की तारीफ की। इसे लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण में शिक्षक अपना दायित्व निभाएं। विद्यार्थी स्मार्ट बनें, इसका अर्थ है कि उन्हें सब कुछ आना चाहिए। कहा कि सनातन संस्कृति में माता-पिता और गुरु को भगवान का दर्जा दिया जाता है। यह भारत में ही संभव है। मां-बाप और गुरु ही ऐसे होते हैं जो पुत्र और शिष्य के आगे बढ़ने पर खुश होते हैं।
 
Trending Videos

अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
थ्री ईडियट फिल्म का हवाला देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक दोस्त दूसरे मित्र के अंक अधिक आने पर दुखी होता है। अभिभावकों से डिप्टी सीएम ने कहा कि बच्चों पर कैंपस प्लेसमेंट और नौकरी का दबाव न डालें, मानव जीवन अमूल्य है, हमें ज्ञान चाहिए। ज्ञान रहेगा तो सब चरणों में आएंगे। चाणक्य न होते तो जीरो न होता। शिक्षकों से कहा कि बच्चों को ऐसी शिक्षा दें जैसी चाणक्य ने दी थी। अंग्रेज धन लूट ले गए लेकिन ज्ञान को नहीं ले जा पाए। बच्चों में देश चलाने की क्षमता विकसित करें। नौकरी करने के बजाय नौकरी देने वाले बनें।

 
विज्ञापन

पहले ठेके पर होती थी नकल
उप मु्ख्यमंत्री ने कहा कि पहले ठेके पर नकल होती थी। शिक्षा माफिया परीक्षा सेंटर के लिए जुगाड़ लगाया करते थे। अब नकल माफिया भैरोघाट चले गए या फिर जेल में हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होती है। अब पढ़ने वाले बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं हो पाता। पहले अपराधी डराते थे, अब डर रहे हैं।

पहले देश ड्रोन खरीदता था, अब बेच रहा
-उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय कई देशों में युद्ध चल रहा है। ब्रिटेन, अमेरिका की अर्थव्यवस्था गिर रही है लेकिन देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ने की तरफ है। पहले देश मिसाइल और ड्रोन खरीदा करता था लेकिन अब दूसरे देशों को बेच रहा है।

अमर उजाला निर्भीक पत्रकारिता की मिसाल
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता की मिसाल है। कांग्रेस के शासनकाल में देश में इमरजेंसी के समय का जिक्र करते हुए बताया कि खबरों की वजह से अमर उजाला की बिजली काट दी गई थी लेकिन वैकल्पिक ऊर्जा का उपयोग करके अखबार निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें