डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा
कानपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। डिप्टी सीएम ने अखिलेश के एक बयान पर तंज कसते हुए कहा कि इटावा सफारी में जो भी शेर लाए गए थे ,वह गुजरात के शेर थे।
अखिलेश ने पिछले दिनों इटावा के दौरे के दौरान कहा था कि इटावा लायन सफारी के शेरों को उत्तर प्रदेश की सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने यहां गोरखपुर सफारी में उठा ले गए हैं और इटावा लायन सफारी को लावारिस छोड़ दिया गया है।
सोमवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर महानगर आए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि लायन सफारी या चिड़ियाघर से जानवरों को लाए और ले जाने की एक प्रक्रिया है। उसी के तहत यह आदान-प्रदान होता है। वैसे भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अखिलेश के शेरों की कोई जरूरत नहीं है।