जाजमऊ में नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण अभियान
- फोटो : अमर उजाला
जाजमऊ पुरानी चुंगी स्थित वीआईपी रोड पर नगर निगम प्रवर्तन दल ने मंगलवार को अभियान चलाकर सड़क किनारे अवैध कब्जों को तोड़ा। अभियान के दौरान व्यापारियों के विरोध करने पर पुलिस ने उन्हें शांत कराया। नगर निगम जोन दो के अधिशासी अभियंता दिवाकर भास्कर प्रवर्तन दल लेकर मंगलवार सुबह पुरानी चुंगी पहुंचे।
जाजमऊ में नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण अभियान
- फोटो : अमर उजाला
चुंगी चौराहे और वीआईपी रोड पर टीम ने व्यापारियों की ओर से किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी से ढहाया और फुटपाथ पर रखे काउंटर, ठेले आदि जब्त किए। सभी को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई है।