फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डिलीवरी बॉय ने फंदा लगाकर दी जान, होम लोन और पॉक्सो मुकदमे से था परेशान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 13 Nov 2026 01:24 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर में सात लाख रुपये के होम लोन की किश्त और पॉक्सो मुकदमे की पैरवी के खर्च से परेशान एक डिलीवरी बॉय ने बृहस्पतिवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आर्थिक बोझ और कोर्ट-कचहरी की तारीखों के चलते वह काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहा था।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस में परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सात लाख रुपये का होम लोन, हर महीने 12 हजार रुपये की किश्त और पॉक्सो के मुकदमे में पैरवी का खर्च। आर्थिक बोझ और कानूनी कार्रवाई के बीच घिरे कल्याणपुर के नई बस्ती नानकारी निवासी डिलीवरी बॉय मिहिर कुमार (25) ने बृहस्पतिवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल में काम करने वाले मिहिर का शव फंदे पर लटका देखकर परिजनों में चीखपुकार मच गई।

विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, मिहिर ने कुछ समय पहले सात लाख रुपये का होम लोन लिया था। इसकी हर महीने 12 हजार रुपये की किश्त चुकानी पड़ रही थी। इसी बीच सोशल मीडिया के जरिए उसकी बातचीत कन्नौज की रहने वाली एक किशोरी से शुरू हो गई। किशोरी घरवालों को बिना बताए उसके पास कल्याणपुर आ गई थी।

Trending Videos





काफी तनाव में रहता था मिहिर

इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को हुई, तो उन्होंने मिहिर के खिलाफ कन्नौज के ठठिया थाने में पॉक्सो की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद मुकदमे में तारीखें पड़ने लगीं। एक तरफ होम लोन की किश्त चुकाने की जिम्मेदारी थी, तो दूसरी तरफ मुकदमे की पैरवी में खर्च हो रहा था। छोटे भाई श्रेय के मुताबिक, इन दोनों वजहों से मिहिर काफी तनाव में रहता था।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बृहस्पतिवार देर रात उसने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार में मां माया देवी प्राइवेट नौकरी करती हैं, जबकि छोटा भाई श्रेय आईआईटी की मेस में काम करता है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों ने तनाव के कारण खुदकुशी की बात कही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें