Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आयोजित न्यूरोथॉन-2026 में देश भर के विशेषज्ञों ने नसों की आधुनिक चिकित्सा पद्धति पर मंथन किया। कार्यक्रम में नसों को मरीज और डॉक्टर के बीच उपचार की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए नई तकनीकों के प्रयोग पर जोर दिया गया।
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में गुरुवार को आयोजित न्यूरोथॉन-2026 मैं नसों को अत्यधिक चिकित्सा पद्धति के तहत इलाज करने की जानकारी दी गई। नसों को मरीज और डॉक्टर के बीच की प्रमुख कड़ी बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर सुभाष शर्मा ने की।
इसमें नई दिल्ली स्थित लिवर एंड वालेरी साइंस इंस्टीट्यूट की डॉक्टर माधवी वर्मा, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल लखनऊ के डॉक्टर नितिन, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के डॉ राहुल देव आदि मुख्य वक्ता रहे हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सौरव अग्रवाल, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर संतोष बर्मन, समाज कल्याण अधिकारी वीरपाल सिंह आदि शामिल रहे।