फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, अब 7 जून से कानपुर-दिल्ली फ्लाइट

Tue, 01 May 2018 11:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर से दिल्ली के लिए दोपहर 1:35 बजे उड़ान भरेगी
विज्ञापन
कानपुर शहर से सात जून से आप उड़ान भर सकेंगे। हाल-फिलहाल स्पाइस जेट दो उड़ान की सुुविधा दे रहा है। कानपुर से दिल्ली और दिल्ली से कानपुर आ सकेंगे। जल्द ही एयर उड़ीसा कानपुर से बनारस और दिल्ली तक उड़ान की सुविधा देगा। एयरफोर्स ने चकेरी सिविल एयरपोर्ट का काम पूरा होने का प्रमाणपत्र दे दिया था। 
विज्ञापन


24 अप्रैल को स्पाइस जेट के जीएम ऑपरेशन ने एयर फोर्स के अफसरों के साथ एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि स्पाइस जेट के जीएम ऑपरेशन सुनील प्रसाद ने बताया है कि चकेरी सिविल एयरपोर्ट से सात जून से उड़ान चालू कर दी जाएगी। स्पाइस जेट की उड़ान सुबह 11:50 से दिल्ली से चलकर दोपहर 1:15 बजे कानपुर आएगी। कानपुर से दिल्ली के लिए दोपहर 1:35 बजे उड़ान भरेगी। यह उड़ान दोपहर तीन बजे दिल्ली पहुंचेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि एयर उड़ीसा भी जल्द एक उड़ान की सुविधा देगा। उसकी उड़ान की तारीख जल्द आएगी। एयर उड़ीसा दिल्ली-कानपुर-बनारस तक उड़ान की सुविधा देगी। अभी तक जारी शेड्यूल के मुताबिक एयर उड़ीसा की उड़ान सुबह 5:30 बजे दिल्ली से कानपुर के लिए चलेगी। ठीक सुबह सात बजे यह फ्लाइट कानपुर आ जाएगी। कानपुर से सुबह 7:20 बजे वाराणसी के लिए उड़ेगी। ठीक सुबह 9:30 बजे यह फ्लाइट वाराणसी पहुंच जाएगी। सुबह 9:50 बजे वाराणसी से कानपुर के लिए उड़ान भरेगी। 11:15 बजे कानपुर पहुंचेगी। इस उड़ान के शेड्यूल में बदलाव भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें