जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और डॉ. शाहीन
- फोटो : amar ujala
लाल किला दिल्ली विस्फोट मामले में फंसी पूर्व फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. शाहीन सईद से जुड़े दस्तावेजों को बराबर खंगाला जा रहा है। इनके माध्यम से डॉ. शाहीन की गतिविधियों के संबंध में सुराग तलाशे जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज आकर एक बार नए सिरे से सारे अभिलेखों की जांच की और उसके संबंध में सुराग जुटाए। क्राइम ब्रांच की टीम दो घंटे से अधिक समय तक रही। बुधवार को क्राइम ब्रांच की टीम जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ऑफिस पहुंची।
यहां पर प्राचार्य डॉ. संजय काला से बातचीत के बाद इस्टेब्लिशमेंट विभाग गई। यहां पर डॉ. शाहीन की फाइल और उसकी गतिविधियों से जुड़े तमाम अभिलेखों की जांच की गई। टीम ने डॉ. शाहीन की फाइल में वर्ष 2006 में हुई नियुक्ति के बाद जितने अभिलेख जोड़े गए थे सबकी जांच की। इसके बाद कन्नौज तबादला और उसके बाद जीएसवीएम में दोबारा नियुक्ति संबंधी आदेश भी देखे। अभिलेखों में मिले तथ्यों को क्राइम टीम ने अपने पास सुरक्षित कर लिया है। इस मौके पर टीम को जो चिकित्सा शिक्षक मिले उनसे भी बात की।