फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-दिल्ली के बीच उड़ेगा एक और जहाज, 189 सीटर होगा विमान

Mon, 24 Dec 2018 11:45 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
एक मई 2019 से कानपुर-दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की एक और फ्लाइट शुरू होने जा रही है। जहाज सुबह सात बजे दिल्ली से उड़ेगा और आठ बजे कानपुर आएगा। यहां से साढ़े आठ बजे दिल्ली के लिए उड़ेगा। स्पाइस जेट और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच समझौता हो चुका है। 
विज्ञापन


तीन जुलाई 2018 को कानपुर- दिल्ली 79 सीटर पहला जहाज चकेरी के अहिरवां एयरपोर्ट पर उतरा था। शहर से इस जहाज के 12:15 बजे उड़ने पर उद्यमियों, व्यापारियों और नौकरीपेशे वालों ने जहाज का समय सुबह करने की मांग की थी ताकि लोग सुबह दिल्ली जाकर शाम तक लौट आएं।

अब नया जहाज ही सुबह उड़ेगा जिससे शहर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं गर्मियों की छुट्टियों में दिल्ली वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन न मिलने से अब लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा क्योंकि यह नया विमान 189 सीटर है।
विज्ञापन
Trending Videos

डेमो पिक
अभी सिर्फ कोलकाता और मुंबई के लिए ही इतना बड़ा विमान उड़ रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी निदेशक जमील खालिक ने बताया कि दिल्ली के लिए नए विमान संचालन की तैयारी चल रही है। अहिरवां एयरपोर्ट में भी तैयारी हो रही हैं ताकि राजधानी के लिए दो हवाई जहाज उड़ सकें। नया जहाज उड़ने से पुराना वाला बंद नहीं किया जाएगा।

भीड़ ने बढ़ाया भरोसा
सूत्रों के अनुसार जब से कानपुर-दिल्ली फ्लाइट शुरू हुई है, तब से जहाज की 80 प्रतिशत से ज्यादा सीटें फुल ही रहीं हैं। कई-कई दिनों तक वेटिंग भी दिखी। इस रूट के यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की वजह से दोनों शहरों के बीच बड़े यात्री जहाज उड़ाने की डिमांड चल रही थी। बिजी रूट देख स्पाइस जेट ने एक और विमान चलाने का मन बना लिया था। 
विज्ञापन

डेमो पिक
वर्तमान में उड़ रहे जहाज का समय 

सुबह 10:45 दिल्ली से उड़ता है जहाज 
सुबह 12:00 बजे पहुंचता है कानपुर 
दोपहर 12:20 बजे कानपुर से रवाना हो जाता है
दोपहर 1:55 बजे दिल्ली पहुंच जाता है जहाज


नए विमान की प्रस्तावित समयसारिणी 

सुबह 7 बजे दिल्ली से उड़ेगा जहाज 
सुबह 8 बजे पहुंचेगा कानपुर
सुबह 8:30 बजे दिल्ली के लिए होगा रवाना
सुबह 9:30 बजे पहुंच जाएगा दिल्ली

कानपुर-दिल्ली का बेस किराया
2602 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें