फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर में होगा प्रदेश का सबसे बड़ा साइंस फेस्टिवल, ये है खास

Mon, 24 Dec 2018 11:17 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर में रविवार को कानपुर साइंस फेस्टिवल के आयोजन के संबंध में विज्ञान भारतीय कानपुर प्रांत की बैठक हुई। बैठक में विज्ञान भारतीय के राष्ट्रीय संगठन सचिव जयंत सहस्त्रबुद्धे, आईआईटी के निदेशक अभय करंदीकर के सामने प्रांत संयोजक कौस्तुभ ओमर ने 2019 में कानपुर साइंस फेस्टिवल के आयोजन का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


निदेशक करंदीकर ने कानपुर साइंस फेस्टिवल को स्वीकृति देते हुए पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा यह शहर का ही नहीं पूरे प्रदेश का सबसे बड़ा साइंस फेस्टिवल होगा। इसमें 10 कार्यक्रम होंगे, जिसमें आसपास के सभी जिले हिस्सा लेंगे। अप्रैल 2019 में प्रस्तावित यह कार्यक्रम दो दिनों का होगा।

निदेशक ने बताया कि इसमें प्रदेश के प्रमुख साइंस संस्थान प्रतिभाग करेंगे, यह प्रदेश का सबसे बड़ा साइंस फेस्टिवल होगा। जिसमें योग विज्ञान, बच्चों में होने वाले मनोवैज्ञानिक रोगों पर सत्र, स्नातकों की शिक्षा स्तर आदि विषयों पर कार्यक्रम संबंधित संस्थानों में आयोजित किये जायेंगे। बैठक में भटनागर पुरस्कार विजेता प्रो. योगेश जोशी, प्रो. अनंत राम कृष्णा, डॉ. सुनील मिश्रा, प्रो. मुकेश शर्मा, डॉ. सभ्यता, डॉ. प्रीति सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर
ये कार्यक्रम होंगे
- कानपुर साइंस फेस्टिवल में विद्यार्थी विज्ञान ग्राम में पोस्टर प्रजेंटेशन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी, नाइट स्काई वाचिंग के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
- ग्रीन गुड डीड्स में लोगों को अच्छे काम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसमें पौधे लगाना, सफाई करना, बिजली बचाने जैसे कार्यों का महत्व बताएंगे। 
- क्लीन एयर कैंपेन में वायु मंडल को प्रदूषणरहित रखने में प्रति व्यक्ति की भूमिका के बारे में बताया जाएगा।
- स्टेम क्लब में साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स क्लब के अंतर्गत शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को नए प्रयोग एवं आधुनिक तकनीकि शिक्षा की जानकारी दी जाएगी।
- डिस्ट्रिक साइंस टीचर्स कांग्रेस में विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को पढ़ाने के नए तरीकों के बारे में बताया जायेगा। देश के शीर्ष प्रोफेसर शिक्षकों से रूबरू होंगे।
- जलवायु परिवर्तन भारत के लिए चुनौती में विज्ञान एवं तकनीकि की सहायता से इस चुनौती से कैसे निपटा जाए, इस पर बुद्धिजीवी वर्ग एवं सामान्य वर्ग के लोग विचार रखेंगे। 
- स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग मोड कंपटीशन में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के मॉडल्स की प्रदर्शनी लगेगी। इसमें चुने जाने वाले मॉडल्स को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें