एक मई 2019 से कानपुर-दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की एक और फ्लाइट शुरू होने जा रही है। जहाज सुबह सात बजे दिल्ली से उड़ेगा और आठ बजे कानपुर आएगा। यहां से साढ़े आठ बजे दिल्ली के लिए उड़ेगा। स्पाइस जेट और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच समझौता हो चुका है।
तीन जुलाई 2018 को कानपुर- दिल्ली 79 सीटर पहला जहाज चकेरी के अहिरवां एयरपोर्ट पर उतरा था। शहर से इस जहाज के 12:15 बजे उड़ने पर उद्यमियों, व्यापारियों और नौकरीपेशे वालों ने जहाज का समय सुबह करने की मांग की थी ताकि लोग सुबह दिल्ली जाकर शाम तक लौट आएं।
अब नया जहाज ही सुबह उड़ेगा जिससे शहर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं गर्मियों की छुट्टियों में दिल्ली वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन न मिलने से अब लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा क्योंकि यह नया विमान 189 सीटर है।