फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल, नहीं लगाए थे हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। दमनपुर मार्ग पर अकेला बाबा मंदिर के सामने बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों घायलों को पीएचसी राजपुर पहुंचाया गया, जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

हिमायुंपुर गांव निवासी विकास कटियार (35) अपने साले बांदा निवासी सत्येंद्र पटेल (18) के साथ गुरुवार की देर शाम को बाइक से राजपुर से सब्जी खरीदकर लौट रहे थे। अकेला बाबा मंदिर के सामने दूसरी ओर से आई बाइक सवार बकसौंधी निवासी जय कुमार (19) से उनकी टक्कर हो गई।
हादसे में विकास की मौके पर मौत हो गई, जबकि जय कुमार व सत्येंद्र गंभीर घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को पीएचसी राजपुर पहुंचाया गया। जहां से जय को जिला अस्पताल रेफर किया गया। एसओ अनुराग पांडेय ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें