फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया

विज्ञापन
ऋषभ की फाइल फोटो। - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
पुखरायां। कानपुर-झांसी हाईवे पर बाईपास के पास सड़क पार करने के दौरान ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुखरायां वार्ड नंबर दो राजीव नगर निवासी आदित्य तिवारी ने बताया कि उसका छोटा भाई ऋषभ तिवारी उर्फ शनि (27) पटेल चौक के नजदीक जनरल स्टोर चलाता था। शुक्रवार की देर शाम वह कानपुर झांसी हाईवे पार कर किसी काम से गया था।
लौटते समय भोगनीपुर की ओर जा रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जानकारी पर साथी मुकुल पांडेय व लकी शुक्ला उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनि की मौत की सूचना पर पिता नरेश तिवारी, मां प्रेमा तिवारी, पत्नी नीलू बिलख पड़ीं। मृतक दो भाई व तीन बहन साधना, गुड़िया, बबिता तिवारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें