फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, दो चचेरे भाई घायल, हेलमेट न लगाना पड़ा भारी

विज्ञापन
जयनारायण का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। रामलीला देखकर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को सलेमपुर मेहरा गांव के पास पिकअप ने टक्कर मार दी। सूचना पर परिजन घायलों को सीएचसी ले जा रहे थे। रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

सलेमपुर महेरा निवासी जयनारायण (25) गुरुवार रात एक बजे मिंडाकुआ भवनपुर रोड पर चल रही रामलीला देखकर चचेरे भाई सुखराम व मुलायम के साथ घर लौट रहा था। झींझक रसूलाबाद रोड पर सलेमपुर मेहरा गांव के पास डेयरी में दूध ले जाने वाली पिकअप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
इससे तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन सभी को सीएचसी ले जा रहे थे। रास्ते में ही जयनारायण ने दम तोड़ दिया। वहीं सुखराम और मुलायम को उपचार के बाद सीएचसी से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जयनारायण की मौत पर पिता रामबाबू, मां नन्ही, पत्नी प्रीति, बेटी रोशनी, भाई नरेश, फूल सिंह, छोटू व पिंकू बिलख पड़े। अस्पताल के वार्ड बॉय ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें