फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : कानपुर झांसी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के चितरिया गांव के पास कानपुर-झांसी रेल ट्रैक पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि युवक रात में घर से बिना बताए चला गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गजनेर के कुरारी निवासी मोहन सिंह का पुत्र संतोष सिंह (32) खेतीबाड़ी करता था। दो साल पहले विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद परिजन सोने चले गए। वहीं बाहर के कमरे में लेटा संतोष सिंह परिजनों को बिना बताए देर रात घर से निकल गया।
शनिवार सुबह चितरिया के पास कानपुर झांसी ट्रैक पर उसका शव दो हिस्सों में कटा मिला। संतोष की खोजबीन करते परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
मृतक के बड़े भाई संजय सिंह ने बताया कि पत्नी से संबंध खत्म होने के चलते संतोष अवसाद में रहता था। थानाध्यक्ष गजनेर शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें