फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरवनखेड़ा के परिषदीय स्कूल में बनेगा योगा स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। सीडीओ ने सरवनखेड़ा ब्लाक में चल रहे कायाकल्प कार्य का गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से स्कूल में योगा स्थल बनाए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल के शिक्षण कार्य की जानकारी ली।
विज्ञापन

सीडीओ जोगिंदर सिंह ने गुरुवार को सरवनखेड़ा गांव के प्राथमिक और जूनियर विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां इंटरलाकिंग का कार्य चल रहा था। उन्होंने सचिव से निर्माण कार्य की जानकारी ली और कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। स्कूल परिसर में इंटरलाकिंग न कराएं। बच्चों के खेलने के लिए कच्ची जमीन बचाई जाए।
उन्होंने स्कूल परिसर में योगा स्थल बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सीडीओ ने रायपुर प्राथमिक विद्यालय में चल रहे कायाकल्प कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी डॉ. प्रद्युम्न कुमार यादव, डीपीआरओ शिवशंकर सिंह, बीडीओ दिनेश यादव, बीईओ आशा कनौजिया, ग्राम विकास अधिकारी जय सिंह, प्रधान सुमित्रा देवी, गुलाब सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र, मनोज कुमार, प्रदीप, राजेश बाबू कटियार, रामकृपाल, विपिन कुमार त्रिवेदी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, संजय सचान मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीडीओ जोगिंदर सिंह ने गुरुवार को सरवनखेड़ा में जल निगम की ओर से बनाई जा रही पानी की टंकी का निरीक्षण किया। इस दौरान जल निगम के अधिशासी अभियंता एमके सिंह ने बताया कि पानी की टंकी की क्षमता 450 किलोलीटर की है। निर्माण कार्य 75 फीसदी पूरा हो चुका है। यह निर्माण कार्य सितंबर 2020 तक पूरा किया जाना है। टंकी से 12 मजरों को पानी सप्लाई के लिए 29 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसमें 16 किलोमीटर लाइन को बिछा दिया गया है। सचिव जय सिंह ने बताया कि अभी तक 132 कनेक्शन किए जा चुके हैं। इस परियोजना के तहत दो नलकूप होंगे। इसमें एक सौर ऊर्जा से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें