फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झींझक स्टेशन पर भी लगेगा कोच इंडिकेशन

विज्ञापन
झींझक स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगेगें कोच इंडीकेशन। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के झींझक रेलवे स्टेशन पर बड़े स्टेशनों की तरह दो दर्जन कोच इंडिकेशन लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को ट्रेन के कोच (बोगी) पता करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

झींझक रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन आने पर प्लेटफार्म पर कोच का पता करने के लिए इधर-उधर लगेज लेकर भाग दौड़ करनी पड़ती है। इससे महिलाओं व बुजुर्ग यात्रियों को परेशानी होती है। यात्रियों की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए रेल अधिकारियों ने बड़े स्टेशनों की तरह ही झींझक स्टेशन पर भी दो दर्जन से अधिक कोच इंडिकेशन जल्द लगवाने का निर्णय लिया है। स्टेशन पर स्टील बेंच, वाई फाई सेवा, होम सिग्नल पर ट्रेन आते ही अलार्म बजने की व्यवस्था चालू हो चुकी है।
राजा गुप्ता, विशाल, गोलू राजावत, सोनू त्रिपाठी का कहना है कि झींझक स्टेशन पर कोच इंडिकेशन लगने से यात्रियों को ट्रेन के कोच खोजने के लिए लगेज लेकर कोच ढूंढने के लिए इधर-उधर प्लेटफार्म पर भटकना नहीं पड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि कोच इंडिकेशन लगाने का काम जल्द ही शुरू होगा। कोच इंडिकेशन फफूंद स्टेशन पर आ चुके हैं। वहीं से झींझक स्टेशन लाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें