फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur dehat : खानचंद्रपुर में टोंटी से निकल रहा पीला पानी, क्रोमियम युक्त पानी होने का अंदेशा जता रहे लोग

विज्ञापन
खानचंद्रपुर में टोंटी से निकलता पीला पानी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। अकबरपुर तहसील के खानचंद्रपुर गांव में टंकी से जलापूर्ति होती है। गहरी बोरिंग कर यह व्यवस्था दो साल पहले शुरू की गई थी। अब टोंटी से पीला पानी निकल रहा है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को भूगर्भ जल में क्रोमियम पहुंचने की आशंका है। लोगों ने जल निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों को सूचना दी है। इस पर अब इन विभागों की ओर से पानी का नमूना लेकर जांच कराने की तैयारी की जा रही है।
खानचंद्रपुर गांव में बीते दो दशकों से 63 हजार मीट्रिक टन क्रोमियम कचरा डंप होने से भूजल दूषित हो गया है। एनजीटी की सख्ती पर जिले में जल निगम ने गहराई वाली बोरिंग कराकर दो साल पूर्व टंकी से जलापूर्ति शुरू कराई थी। इससे यहां रहने वाले करीब पांच हजार आबादी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो रही थी। अब यहां टोंटी से पीला पानी आने लगा है।
विज्ञापन

इससे लोगों को अंदेशा है कि क्रोमियम और अधिक गहराई में जाकर भूगर्भ जल में घुल गया है। लोगों का कहना है कि क्रोमियम की वजह से पहले ही यहां लोग बीमार हो चुकें हैं। हड्डी के साथ त्वचा और बाल झड़ने की समस्याएं हो चुकी हैं। कई परिवार यहां से घर छोड़कर चले गए थे। टंकी से शुद्ध पानी आपूर्ति पर लोगों को सहूलियत मिली थी। अब फिर से पीला पानी चिंता की वजह बना है।
खानचंद्रपुर में टोंटी से पीला पानी निकलने की जानकारी ग्रामीणों ने दी है। जल्द ही पानी का नमूना लेकर जांच कराई जाएगी। - एमके सिंह, एक्सईएन जल निगम
जमीन के नीचे भूगर्भ जल में क्रोमियम का विस्तार होने से ऐसा संभव हो सकता है। हालांकि यह जांच के बाद पता चलेगा कि सही वजह क्या है। मौके पर टीम भेजकर हकीकत की जांच की जाएगी। - आशुतोष पांडेय, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
रनियां के खानचंद्रपुर गांव में टोंटी से फिर पीला पानी आने की जानकारी मिली है। जल निगम से पानी की सैंपलिंग कराकर जांच के लिए भेजा जाएगा। साथ क्षेत्रीय प्रदूषण विभाग से जांच कराई जाएगी। - नेहा जैन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें