जांच करती स्टेट मेडिको लीगल टीम। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बालिका से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी को सजा दिलाने के लिए स्टेट मेडिको लीगल सेल के संयुक्त निदेशक ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर क्राइम सीन दोहराया। घटना भोगनीपुर कोतवाली के एक गांव में 19 दिसंबर 2022 को हुई थी।
आठ साल की मासूम से दुष्कर्म व हत्या करने के मामले में आरोपी चंद्रशेखर को सजा दिलाने में कोई चूक न हो, इसके लिए पुलिस ने लखनऊ के मेडिको लीगल सेल की मदद ली है। शनिवार को सेल के संयुक्त निदेशक कीर्तिवर्धन सिंह टीम के साथ भोगनीपुर कोतवाली पहुंचे।
थाना प्रभारी उन्हें लेकर गांव गए। वहां टीम ने बच्ची के घर के साथ खेतों में जाकर निरीक्षण किया। इसके बाद टीम यमुना नदी के किनारे पहुंची जहां बालिका का शव मिला था। टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी बारीकी से समझा। ज्वाइंट डायरेक्ट कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि जांच करने के साथ बालिका के माता पिता से घटना की जानकारी ली गई है।