कानपुर देहात में रनियां, जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी कर्मी सरकार से निर्धारित किए गए वेतन को लागू करने व अन्य मांगे पूरी किए जाने को लेकर मुखर हैं। मंगलवार सुबह जैनपुर की प्राची लेदर में फैक्टरी कर्मियों ने वेतन वृद्धि व अन्य मांगों को लेकर गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, रनियां में एस्ट्रल एडहेसिव में कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे हैं।
शनिवार को जैनपुर स्थित अरविंद फुटवियर के कर्मियों से शुरू हुई हड़ताल का असर मंगलवार को प्राची लेदर तक जा पहुंचा है। यहां पर कर्मचारी पीएफ कटौती, वेतन वृद्धि सरकार के मानक के अनुसार किए जाने की मांग उठाने लगे। साथ ही एनसीआर की तरह श्रमिकों को दैनिक भुगतान की मांग करने लगे। जानकारी पर पहुंचे सहायक श्रमायुक्त राम अशीष ने समझाकर मामला शांत कराया।