एडबिल्स फैक्टरी में मजदूरों का धरना-प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र रनियां स्थित एक कानपुर एडबिल्स फैक्टरी में बुधवार सुबह मजदूरों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह की शिफ्ट में पहुंचे मजदूर फैक्टरी परिसर के बाहर एकत्र हो गए और नारेबाजी करने लगे।
मजदूरों का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच वर्तमान वेतन में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रबंधन से वेतन में बढ़ोतरी करने की मांग करते हुए कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।