फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: पेड़ के नीचे दबकर श्रमिक की मौत, कुल्हाड़ी से काटते समय गिरा था ऊपर, बिलख-बिलख कर रो रहा परिवार

Wed, 05 Apr 2023 10:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: रोहिन डेरा गांव में एक श्रमिक पेड़ काट रहा था। इस दौरान यूकलिप्टस का पेड़ श्रमिक पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के रोहिन डेरा गांव में बुधवार की सुबह काटते समय यूकलिप्टस का पेड़ एक श्रमिक पर गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी पर परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।सिकंदरा के प्रीतमपुर निवासी नफीस रोहिनी डेरा गांव में यूकेलिप्टस के पेड़ कटवा रहे हैं।

विज्ञापन

बुधवार को यहां पिंडार्थू निवासी आबिद खान (25) व उसका भाई परवेज खान काम करने आए थे। यूकलिप्टस का बड़ा पेड़ काटने के दौरान लकड़ी का एक बोटा गिरने के बाद उछलकर आबिद के ऊपर जा गिरा। इससे वह नीचे दब गया। अन्य श्रमिकों व परवेज ने लकड़ी का बोटा हटाकर घायल आबिद को सीएचसी पहुंचाया।
वहां डॉक्टर पवन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर मां शबनम, गर्भवती पत्नी व अन्य परिजन बिलख पड़े। पिता रहीसुल, चाचा शौकीन व भाई शकील ने कहा कि सुबह आबिद घर से निकला तो नहीं पता था कि अब मरा मुंह देखना पड़ेगा। थाना सिकंदरा के दरोगा धीरेंद्र कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें