फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : फंदे से लटका मिला महिला का शव, पिता ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
अन्नू का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के अंता गांव में विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं ससुरालवाले रात में दंपती के बीच विवाद होने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन

अंता गांव निवासी किसान सत्यम तिवारी के परिवार में पिता अरविंद, मां ममता, पत्नी अन्नू (28), बेटा मोहन (8) और बेटी मिली (5) है। सत्यम की मां ममता ने बताया कि शनिवार की रात बेटे और बहू अन्नू में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
इसके बाद सभी अपने कमरे में सोने चले गए। रात ढाई बजे उनकी नींद खुली तो अन्नू को फंदे से लटका देखा। शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और फंदे से उतार कर अन्नू को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद घटना की जानकारी अन्नू के पिता बिल्हौर देवहा निवासी जय शंकर पांडेय को दी। वहीं, रविवार सुबह मायके पक्ष के लोग और पुलिस घर पहुंची। विवाहिता के पिता जय शंकर ने आरोप लगाया कि अन्नू को अक्सर ससुराल वाले छोटी छोटी बात पर परेशान करते थे।
आरोप लगाया है ससुराल पक्ष के लोगों ने अन्नू की हत्या कर दी है। इस पर पुलिस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें