फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मंगलपुर झींझक रोड पर मुंडेरा गांव के पास ऑटो पलटने से घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर झींझक रोड पर मुंडेरा गांव के पास ऑटो पलटने से घायल पिपरी गांव निवासी महिला की अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी। शव लेकर मंगलपुर पहुंचे परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई।
विज्ञापन


मंगलपुर थाना के पिपरी गांव निवासी मनीषा (33) पत्नी राजकमल मंगलवार की रात मायके बरौर से घर लौट रही थीं। मंगलपुर आने के बाद ऑटो से पिपरी जा रही थीं। तभी मुंडेरा गांव के पास ऑटो पलटने से वह घायल हो गईं।

सूचना पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए अकबरपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां बुधवार की दोपहर बाद मनीषा की मौत हो गई। जहां से शव लेकर परिजन मंगलपुर थाना पहुंचे।
विज्ञापन


मृतक के पति की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने घटना की सूचना दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की मौत से पुत्री राखी, स्वाती व पुत्र नैतिक व ऋतिक समेत अन्य परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन


निरीक्षक मंगलपुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ऑटो व चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें