फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur dehat : भाल गांव में जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत, लोगों ने अफसरों के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
राजपुर के भाल गांव में मुख्य रास्ते में जलभराव व फंसे वाहन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर। दो दिनों से हो रही बारिश ने भाल गांव में सफाई की पोल खोल दी है। गांव की नालियां जाम होने से मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया है। इससे परेशान लोगों ने ब्लॉक अफसरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा हंगामा किया।
विज्ञापन

भाल गांव में नालियां चोक होने से बारिश का पानी मुख्य रास्ते और घरों में भरा हुआ है। रास्ते में जलभराव से राहगीर गड्ढे का अंदाजा नहीं लगा पाते और फंसकर चोटिल हो जाते हैं। बुधवार को एक वाहन गड्ढे में फंसने से एक तरफ झुक गया।
हालांकि किसी को चोट नहीं आई। गांव के शिवकुमार ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय से सुनाव नाले तक एक किमी की दूरी में एक वर्ष से नालियों की सफाई नहीं कराई गई। कचरा भरा होने से जलभराव की दिक्कत हुई है।
विज्ञापन

कल्लू मिश्रा ने बताया कि पहले ही गांव की सफाई व्यवस्था चौपट है। शिकायत के बाद भी सफाई न होने से बारिश का गंदा पानी घरों तक पहुंच गया। गांव के राकेश सिंह, कुलदीप सिंह ने बताया कि गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
ग्राम प्रधान बब्बन दीक्षित ने बताया कि गांव में दिसंबर से अब तक सफाईकर्मी की तैनाती नहीं है। कई बार डीपीआरओ को पत्र भेजा गया है। वहीं जलभराव से नाराज लोगों ने ब्लॉक अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की।
ब्लॉक के गांवों में रोस्टर के तहत सफाई अभियान चलाया जा रहा है। भाल में सफाईकर्मी की तैनाती के लिए डीपीआरओ को पत्र भेजा गया है। जल्द ही सफाई कर्मचारियों की टीम भेजकर भाल में सफाई कराई जाएगी। - वीएस शुक्ला, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें