फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत, नहीं लगाए थे हेलमेट

विज्ञापन
राकेश कटियार की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर। जल्लापुर गांव के सामने तेज रफ्तार वाहन की टक्कर की बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी राकेश कटियार (52) बुधवार को रिश्तेदारी में भोगनीपुर गए थे। रात्रि दस बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी जल्लापुर गांव के सामने सिकंदरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी।
इसके बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया। हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। इधर सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे राजपुर थानाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। वाहन की तलाश कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें