फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः कोटेदारों से रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, पूर्ति लिपिक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रसूलाबाद स्थित पूर्ति कार्यालय में तैनात लिपिक का कोटेदारों से रुपये लेने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसका डीएम ने संज्ञान लिया। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने लिपिक को निलंबित कर मैथा कार्यालय से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन

रसूलाबाद पूर्ति कार्यालय में तैनात लिपिक संजय गौतम पर कोटेदारों से रुपये लेने के आरोप लग रहे थे। रविवार को किसी ने लिपिक का कोटेदारों से रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मामला डीएम नेहा जैन के संज्ञान में आया तो उन्होंने डीएसओ सुनील यादव को फटकार लगाई और लिपिक को निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएसओ ने लिपिक संजय गौतम को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

डीएसओ ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच एसडीएम रसूलाबाद डॉ. जितेंद्र कटियार को सौंपी गई है। वहीं, निलंबन अवधि में पूर्ति लिपिक को मैथा कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
वहीं, लिपिक संजय गौतम ने बताया कि वायरल वीडियो में वह नये राशन कार्ड की फीस ले रहे हैं। वीडियो को दफ्तर में सक्रिय दलालों ने तोड़ मरोड़ कर वायरल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें